skip to content

Today’s Horoscope:19 फरवरी 2024 का राशिफल,जानिए किनके भाग्य आज कैसे है?

Today’s Horoscope: आज का राशिफल आपको बताएगा की आज का दिन आपका कैसा रहेगा, आपको आज क्या करना चाहिए और क्या नहीं, किन चीजों से आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है और किनके भाग आज खुल जाएंगे? आइए जानते है।

मेष राशि:

मेष राशि 
Mesh Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: आज आपका कोई छुपा दुश्मन आपको ग़लत साबित करने की पूरी कोशिश कर सकता है। इस राशि के लोग आज दूसरों से मिलने से ज्यादा अकेले रहना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुख की अनुभूति देगा। दिन बेहतर साबित हो सकता है और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी बेहतर महसूस करेंगे। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

उपाय :- खाने में शहद का उपयोग करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

वृष राशि:

वृषभ राशि 
Vrishabh Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: ख़ुद अपना इलाज करने से सतर्क रहें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आप जीवन में पैसे को अहमियत को नहीं देते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत जरूरत होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं होगा। पिता का कडा बर्ताव आपको मायूष कर सकता है। लेकिन हालात को काबू में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को बेहतर बना देगा।

आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज बीता सकते हैं।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

उपाय :- काला सुरमा सुन-सान स्थान में दबाने से तबीयत में सुधार होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि 
Mithoon Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: चिढ़चिढ़ेपन के भाव को ख़ुद पर हावी न होने दें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से जान-पहचान बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्य अच्छा होंगा। पुरानी यादों को मन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से ताज़ा करने का समय है। व्यावसायिक लोग सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। इस राशि के लोगोंं को आज शराब सिगरेट से दूर रहने की आवश्यकता है क्योंकि इससे आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

उपाय :- तुलसी पत्र का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि 
Kark Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: अपना साहस न खोएँ, ख़ास तौर पर मुश्किल वक्त में। इस राशि के विवाहित लोगों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकती है। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज महसूस करेंगे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने अधिकारी को न दें।

महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ध्यान से चुनें। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मज़े करने वाले हैं।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

उपाय :- सोते समय एक तांबे के पात्र में जल रखकर अगली सुबह घर के पास वाले पेड़ की जड़ में उस जल को डालने से सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि:

सिंह राशि 
Singh RAshi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: आपका अटूट आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान काम मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी समय देंगे। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। अपने परिवार को समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ समय बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें।

उदास न हों, कभी-कभी असफल होना कोई ख़राब नहीं है।आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की खोज में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

उपाय :- अच्छे प्रेम सम्बन्धों के लिए सफेद रुमाल जेब में रखकर जाएं परन्तु ध्यान रहे कि रुमाल गन्दा न हो।

कन्या राशि:

कन्या राशि 
Kanya Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति देंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम देने वाली साबित होगी। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी।

इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको महसूस होगा कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चित ही आपको संकेत दिखाई देंगे। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिश करेगा।

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

उपाय :- अपने चरित्र को बेदाग रखना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।

तुला राशि:

तुला राशि 
Tula Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: ख़ुशी से भरा दिन है। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर बोल सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में परेशानी उठाना पड़ेगा । पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह हो सकते हैं। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा।

आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौक़ा मिलेगा। आपको क़ामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर मेहनत करने की ज़रूरत है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

उपाय :- अच्छी लव लाइफ के लिए किसी भी गरीब व्यक्ति को चमड़े का जूता दान करें।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि 
Vrischik Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत ऊँचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करे। अगर आप दफ़्तर में समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पडगा।

अपने प्रिय की बेवजह मांग के आगे न झुकें। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। इस राशि के लोग आज दूसरे से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

उपाय :- लाल व भूरी चींटियों को खांड, मिश्री खिलाने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलने लगता है।

धनु राशि:

धनु राशि 
Dhanu Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन करेगा। सकारात्मक सोच और हालात के बेहतर पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर ले कर आएगी। यात्रा के चलते किसी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ गौर करने की आवश्यकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

उपाय :- लाल रंग की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें व उस पानी का सेवन करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

मकर राशि:

मकर राशि 
Makar Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में बढ़ोतरी आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आपकी उपलब्धी परिवार को उत्साह से भर देगी और आप अपनी क़ामयाबी में एक नया मोती जड़ेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें।

आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

उपाय :- सफेद चन्दन का तिलक मस्तक पर लगाने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुम्भ राशि:

कुम्भ राशि 
Kumbh Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं पर भी ग़ौर करें, इससे आपको ख़ुशी होगी। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का वजह बन सकता है।

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

उपाय :- खटाई वाली चीजें नींबू , इमली या गोल-गप्पे छोटी कन्याओं में बाँटने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि:

मीन राशि 
Meen Rashi

Today’s Horoscope आज का राशिफल: आज आपके पास अपनी सेहत से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें।

रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत एहमियत है; आप आज दोनों का ही लुत्फ़ उठा सकते हैं।

शुभ अंक :- 9

शुभ रंग :- लाल और मैरून

उपाय :- आर्थिक लाभ के लिए पिता या पिता सामान व्यक्ति को सूर्य की कारक वस्तुओं (गुड, गेहूँ, दलिया, लाल मिर्च, केसर) से बना भोजन कराएं।

ये भी पढे: मोतिहारी का सबसे बड़ा डॉन कैसे बन गया एक छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *