skip to content

Siwan Court Decision On 2 MLA:दो विधायको ने चलाई अंधाधुंध गोली-बम,पुलिस खड़ा होकर तमाशा देखती रही,2 की मौत:फैसला आज

Siwan Court Decision On 2 MLA:आज से करीब 11 साल पहले सीवान के चिल्हमरवा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर विवाद हुआ,विवाद इतना बढ़ा की पहले गोली फिर बम भी चलाई गयी। इस मामले में भाकपा माले नेता और वर्तमान में जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा,दरौली विधायक सत्यदेव राम सहित 10 नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध हत्या,फायरिंग साहित कई धाराओं में आरोप दर्ज हुआ था और ये पूरा घटना पुलिस बल के सामने हुआ,चलती गोली और बम के बीच पुलिस अपने हाथ पर हाथ धरे बैठी रही

विवाद को खत्म करने के लिए SDO, SDM, DSP, CO, BDO, कई थाना के थानाअध्यक्ष, पुलिस सुरक्षा वाहन,एम्बुलेंस सहित बहुत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हुई तब जाके कुछ विवाद शांत हुआ,इस सब के बीच दोनो पक्षो से दर्जनों लोग घायल हुए और 2 लोगों की जान भी चली गई। आइये जानते है पूरा मामला…

Siwan Court Decision On 2 MLA

‘क्या था पूरा मामला’

Siwan Court Decision On 2 MLA:गुठनी के चिल्हमरवा गांव में गैरमजरूआ जमीन को लेकर ये पूरा विवाद था,विवाद शुरू होता है यहां के स्थानीय निवासी संतोष तिवारी से, संतोष तिवारी कथित रूप से अपनी जमीन को वहाँ के स्थनीय लोगों से ही बेचना शुरू कर देते है,इस बात पर भाकपा माले को समर्थन करने वाले कुछ लोगो ने संतोष तिवारी को ये कहते हुए रोकना चाहा कि ये संतोष तिवारी की ज़मीन नही बल्कि ग़ैरजमरुआ ज़मीन है।

फिर संतोष तिवारी ने भाकपा माले के समर्थकों को उस जमीन से जुड़ी लगान,रसीद सहित अन्य कागज भी दिखाई,तब भाकपा माले के लोगों ने ये कहते उस कागज को मानने से इनकार कर दिया कि बिहार राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग (DCLR) के द्वारा मिली जानकारी के आधार पर यह ज़मीन ग़ैरजमरुआ है।

फिर भाकपा माले के लोगो ने उस ज़मीन पर एक झोपड़ी बनाकर इसे कब्जा कर लिया,इस बात पर वहां के कुछ स्थानीय लोगो ने भाकपा माले का विरोध करना शुरू कर दिया,और जाके झोपड़ी को उजाड़ने लगे,इसपर भाकपा माले के लोगों ने विरोध शुरू किया कि झोपड़ी हटाने का अधिकार सिर्फ ज़िला प्रशासन का है क्योंकि जिला प्रशासन ने ही इसे ग़ैरजमरुआ करार दिया है और ये झोपड़ी सिर्फ वही हटा सकती है,और हमे कोई दिक्कत भी नही है, लेकिन अगर कोई दूसरा झोपड़ी हटाने आएगा तो हम उसका विरोध करेंगे ही।

और इस सब के बीच प्रशासन वहाँ खड़ा होकर ज़िला अधिकारी के आदेश का इंतज़ार कर रही थी तब तक विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो से पहले गोली चली फिर बम भी चलने लगी और बात प्रशासन के हाथ से निकल गयी।
इस विवाद में दो लोग क्रमशः मुकेश और राजू की मौत हो गयी और दोनों पक्षो से दर्ज़नो लोग घायल हो गए।

Note: हमारे whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ Click करें।

‘कैसे शांत हुआ पूरा विवाद’

Siwan Court Decision On 2 MLA:इस विवाद के अगले दिन जिला प्रशासन ने गांव में SDM,ADM, DSP के साथ कई और अधिकारी के मौजूदगी में बहुत बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया तब जाके विवाद की गर्मी कुछ कम हुई।

Siwan Court Decision On 2 MLA
सत्यदेव राम और अमरजीत कुशवाहा

‘कौन-कौन थे शामिल’

Siwan Court Decision On 2 MLA:इस विवाद में दोनों पक्षो के लोगो ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
एक रिपोर्ट स्थानीय थाना “गुठनी थाना” ने दर्ज कराई जिसमे दो मामले अभी न्यायालय में ही है और दूसरा रिपोर्ट इस विवाद में अपना बेटा खो चुके अमर सिंह जिसके बेटे का नाम राजू सिंह था,उन्होंने कराई, यह रिपोर्ट गुठनी थाना कांड संख्या 96/13 से दर्ज है।
इसमे IPC की धारा 147,148,149,447,302 और आर्म्स एक्ट 27 के तहत वर्तमान में जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, दरौली विधायक सत्यदेव राम के साथ 10 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुआ था। जिसका फैसला आज आया है।

Note: हमारे Telegram चैनल से जुडने के लिए यहाँ Click करें।

‘Siwan Court Decision On 2 MLA,क्या है कोर्ट का फैसला’

Siwan Court Decision On 2 MLA:11 साल से लंबित चिल्हमरवा केस में आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए भाकपा माले नेता और जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा,दरौली विधायक सत्यदेव राम सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

‘कोर्ट के फैसले के बाद विधायक अमरजीत कुशवाहा सत्यदेव राम’

ये भी पढे: Bihar Seat Sharing:3 बार सांसद रह चुके पप्पू यादव के साथ धोखा,महागठबंधन से किसको मिली कितनी सीट..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *