skip to content

Bihar News: Muzaffarpur में पति ने नहीं बनाया शारीरिक संबंध तो पत्नी ने किया FIR!

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने पति सहित छह को नामजद किया है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता वैशाली जिले के लालगंज थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है। जबकि आरोपी पति अहियापुर थाना इलाके का रहने वाला है। आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं..

Bihar News:
Muzaffarpur: Wife files FIR on Husband for not making sexual relationship

‘मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का मामला’

ये अजीबोगरीब मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आई है जहां वैशाली के लालगंज की एक महिला ने शादी के 2 साल बाद अपने पति पर शादी के बाद फिजिकल रिलेशन नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराया है।

‘2 साल पहले हुई थी शादी’

Bihar News:
Muzaffarpur: Wife files FIR on Husband for not making sexual relationship

दरअसल अहियापुर थाना में जो FIR दर्ज हुआ है उसमे महिला ने पूरा डिटेल देते हुए बताया है कि उसकी शादी अयाचीग्राम में रहने वाले युवक से 31 मई 2021 को हुई थी और शादी के बाद ही वो अपने ससुराल आ गई..ससुराल आने के बाद उसने अपने पति से फिजिकल रिलेशन बनाना चाहा तो पति ने साफ मना कर दिया। पत्नी ने कई बार कोशिश की लेकिन पति मना करता रहा जिससे तंग आकर पत्नी ने पूरे परिवार को इसकी जानकारी दे दी!

‘ससुराल वालों ने डराया धमकाया’

महिला के ससुराल में शिकायत करने के बाद ही ससुराल वाले महिला को डराने धमकाने लगे,उसने सबसे मदद मांगी लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की..उल्टा लड़की पर ही रिश्तेदारों ने दबाव बनाते हुए कहना शुरू कर दिया कि जैसा पति बोलता है वैसा करो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इधर पति भी बार बार संबंध बनाने का कहने पर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी जिससे महिला सहमकर रहने लगी।

‘बहाना देकर मायके गई लड़की’

काफी दिनों तक प्रताड़ना सह रही लड़की एक दिन हिम्मत करके अपने दादा के बीमारी का बहाना देकर मायके चली आई,और फिर वहीं से एक दिन मुजफ्फरपुर महिला थाना पहुंचकर पति पर फिजिकल रिलेशन न बनाने के आरोप में FIR कर दिया।

ये भी पढ़े: भैया की साली से लव अफेयर,जबरन शादी और फिर डेढ़ वर्ष के बाद 3 मर्डर!

‘FIR की जांच पुलिस ने की शुरू’

Bihar News:
Muzaffarpur: Wife files FIR on Husband for not making sexual relationship

महिला थाने की SHO अदिति कुमारी के मुताबिक IPC की धारा 341,323,498A,504,379,34 और 506 के तहत ये FIR दर्ज़ कराई गई है और शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *