skip to content

Bihar News: लखीसराय में स्कूल जा रही गर्लफ्रेंड ने साथ जाने से मना किया तो मार दी गोली,खत्म हुआ 2 साल का प्रेम..

Bihar News: लखीसराय में मंगलवार को सुबह स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को उसके प्रेमी ने उसका हाथ पकड़कर उसके सर में गोली मार दी,उसके बाद खुद को भी मारना चाहा लेकिन संयोग से गोली नहीं चली, क्या है पूरा मामला आइए समझते हैं..

Bihar News: लखीसराय में स्कूल जा रही गर्लफ्रेंड ने साथ जाने से मना किया तो मार दी गोली,खत्म हुआ 2 साल का प्रेम..

कब से चल रहा था प्रेम-प्रसंग:

Bihar News: ये पूरा मामला लखीसराय का है,बात मंगलवार की सुबह की है,जब एक छात्रा घर से अपने स्कूल के लिए निकलती है और उसका प्रेमी उसे रास्ते मे मिल जाता है और साथ चलने के लिए बोलता है जब लड़की मना कर देती है तो उसका प्रेमी उसके सिर में गोली मार देता है,लड़की को पहले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से फिर पटना के PMCH रेफर कर दिया जाता है,लड़की की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।


लड़की को गोली मारने के बाद लड़के से खुद को भी गोली मारनी चाही लेकिन संयोग से गोली चल नहीं पाई, फिर लड़के ने ना आव देखा ना ताव और पास में लगे पोल पर चढ़ गया जिसपर बिजली की नंगी तार थी, जिससे पकड़कर वो मर जाना चाहता था,
इस बीच स्थानीय लोग जुट गए और जैसे तैसे लड़के को पकड़ लिए,पुलिस भी पहुच गयी और पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया,उसके पास से कट्टा बरामद किया गया और लड़के को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है,
पुलिस के द्वारा पूछ ताछ में पता चला कि दोनों का प्रेम-प्रसंग करीब डेढ़ साल से चल रहा था,

Bihar News
Bihar News: लड़का बंगाली कुमार

लड़का को बुलाकर लड़की जाने से मना करती थी:

Bihar News: आपको बता दे कि लड़की पाली पंचायत के करमपुर निवासी मुकेश महतो की बेटी नीलम कुमारी थी और लड़का करमपुर के रामइकबाल महतो के बेटा बंगाली कुमार था,इन दोनो के घर मे तीन गली का अंतर है, ये दोनों कभी कभी मिलते थे,फिर धीरे-धीरे दोनो में प्यार हो गया,
लड़का पहले तमिलनाडु में काम करता था,लड़की ने उसे तमिलनाडु से बुलाया और वापस जाने से मना कर दी,
फिर लड़के ने किसी तरह हाल ही में यूपी काम करने गया था,उसे लड़की ने फिर वापस बुला लिया,


लड़का सोमवार को बड़हिया पहुंचा और मंगलवार को लड़की से मिलने के लिए चल दिया,लड़का ने लड़की को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा,लड़की जाने से मना कर दी और बोली मुझे मार दो लेकिन हम तुम्हारे साथ नही जाएंगे इसलिए गुस्से में लड़के ने उसके सिर में गोली मार दी।

Bihar News
Bihar News: घटना के बाद इलाज के लिए लड़की को ले जाते स्थानीय लोग

क्यों और कहाँ से आया पिस्टल:

Bihar News: लड़के ने बताया कि तमिलनाडु में उसके सात यूपी का एक लड़का काम करता था,लड़के ने उसी से पिस्टल 7000 रुपया में खरीदा था,
लडके ने ये भी बताया कि करीब एक महीना पहले गांव के ही एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली थी,और लड़के ने लड़की के मांग में सिंदूर भी भरा था,


एक बार लड़की के मांग में उसकी माँ ने सिंदूर देख लिया था,और लड़की से पूछने पर उसने अपनी मां को सब बता दिया,लड़की के मां को दोनों की शादी की जानकारी थी,और लड़की की मां ने लड़के को ये धमकी भी दी थी कि यदि वह सामने आया तो उसकी जान मरवा देगी,जिसका कॉल रिकॉडिंग लड़के के पास है, इस सब के बारे लड़के के घरवाले को कुछ भी पता नहीं था,
इसलिए लड़के ने अपने सेफ्टी के लिए पिस्टल और 2 गोली खरीदा था

ये भी पढे: HIV संकर्मित जोड़ों ने रचाई शादी,डॉक्टर बने बाराती और घराती..

Bihar News
Bihar News: लड़की की माँ, इसपर है लड़के को धमकी देने का आरोप

SDPO के शब्द:

Bihar News: लखीसराय SDPO राकेश कुमार ने बताया कि घटना के 5 मिनट के पुलिस पहुँच गयी थी,पुलिस ने पहले लड़की को इलाज के लिए भेजा,और लड़के को गिरफ्तार कर लिया,शुरुआती पूछताछ में ये पता लगा कि लड़का,लड़की पर शादी ले लिए दबाव बना रहा था,लेकिन लड़की के घरवाले नही मान रहें थे,इन दोनों के शादी का कोई प्रमाण अब तक नही मिला है,
आगे जांच जारी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *